Saturday, 4 May 2024
WORLD HUMAN RIGHTS ORGANIZATIONS : AWARENESS
जीवन के उतार चढाव के बीच हिम्मत और दृढ संकल्प शक्ति के साथ हर कोई मुसीबतों से लडने की कोशिश करता है। जीत और हार उसके हाथ नहीं होती। ऐसे में कोई मसीहा साथी बनकर मुश्किल समय में साथ दे, ऐसी उम्मीद उसे होती ही है। वो मसीहा कोई और नहीं, आप और हम में से ही हो सकते हैं। जिन्हें ईश्वर ने सामर्थ्य दिया है। इस योग्य बनाया है कि हम किसी रोते चेहरे पर हंसी ला सके, किसी की मदद कर सकें। हां इसके लिए दिलबडा होना चाहिए। हर किसी के बस का नहीं है जेब से वो पैसा निकालना जो उसके साथ नहीं जाएगा। बल्कि हमारे किए परोपकार ही हमारे साथ जाएंगे। तो क्यों न किसी का भला करें। एक धर्म ऐसा भी हैजिसके दिलवाले अपनी आमदनी का दसवां हिस्सा परोपकार में लगाते है। जी हां हम सिख धर्म की बात कर रहे हैं जिसके फालोअर्स सेवा और सुरक्षा में सबसे आगे दिखते हैं। दूसरी तरफ कुछ लालच और कंजूसी के शिकार लोगवो भी है, जिन्हें ये सब बकवास लगता है और अपने अलावा कुछनहीं दिखता। इन दोनो में सेआप क्या बनना चाहते है या हैं, ये अनुमान आप खुद ही लगा सकते हैं। जब समय के अभाव और जीवन की आपाधापी में भी कुछ करने की इच्छा हो, तो WORLD HUMAN RIGHTS ORGANIZATIONS जैसे संगठन आपके साथ आपकी मदद में आगे आते है और आपकी भावनाओ के अनुसार जरुरत मंदो व गरीबों की मदद करने में आपकी मदद करते हैं। हमारे अपने बहुत से अधिकार है, जो यूनाइटेड नेशन ने तय किये है या फिर संविधान में दिए मौलिक अधिकार हो, उनके लिए जागरुकता लाना और जहा उनका हनन होता है उसे रोकना जिसका मकसद है।
जो मित्र जुडना चाहते हैं, वो वटसअप 7011490810 पर अपनी डिटेल्स भेज कर औपचारिकताएं, दस्तावेज, सहयोग राशि, नियम व शर्तों कीजानकारी लें।
WORLD HUMAN RIGHTS ORGANIZATIONS

No comments:
Post a Comment